
रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय झारखंड
बीरबल ने कहा आरोप बेबुनियाद
कतरास कतरी नदी का अतिक्रमण कर जमीन की घेराबंदी करने के विरोध में जमुआटांड़ पंचायत के खमारगोड़ा के ग्रामीण विरोध-प्रदर्शन किये. इस दौरान यहां कतरी नदी के ऊपर जमीन की घेराबंदी कर रहे लोगों को रोकना चाहा तो ग्रामीणों से नोंक झोंक भी हो गई। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि कतरीनदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। भू माफियाओं की नजर कतरीनदी की सरकारी जमीन पर पड़ गयी है। बता दें कि कांको से धनबाद के लिए बन रहे आठ लेन सड़क के नीचे से कतरीनदी गुजरी है, जिसको बचाने के लिए सड़क निर्माण कंपनी द्वारा जमुआटांड़ में पुल का निर्माण किया गया है, लेकिन इस दौरान मिट्टी की भराई कर दिए जाने से कतरीनदी का बहाव रूक सा गया है। जिसका फायदा भू-माफियाओं ने उठाना शुरू कर दिया और कतरीनदी के ऊपर मिट्टी डालकर जमीन का समतलीकरण कर दिया गया है।


Subscribe to my channel