ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

Rajasthan News विशाल नि:शुल्क कैंसर जाँच चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन लालचंद लक्ष्मीनारायण मोरिजवाला धर्मशाला,एनएच-8,कोटपुतली में किया जायेगा।

रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान

लॉयन्स क्लब कोटपूतली व भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में 22 फ़रवरी , बुधवार को विशाल नि:शुल्क कैंसर जाँच चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन लालचंद लक्ष्मीनारायण मोरिजवाला धर्मशाला, एनएच-8, कोटपुतली में किया जायेगा।

शिविर में निःशुल्क मैमोग्राफी(स्तन जाँच हेतु),पेप स्मीयर टेस्ट(गर्भाशय जाँच हेतु), एक्सरे, सीए 125(ओवरी जाँच हेतु), पीएसए (प्रोस्टेट जाँच हेतु), CBC, TLC, HB, PLT आदि जाँच की जाएगी। ये लक्षण हो तो अवश्य जाँच करवाए जैसे मुँह या गाल में छाला, कुछ निगलने में दिक़्क़त होना ,आवाज में परिवर्तन, शरीर में किसी भी भाग में गाँठ, स्तन में गाँठ या आकार में परिवर्तन, लंबे समय तक खांसी या कफ में खून, मलद्वार या मूत्रद्वार से खून आना, शौंच की आदत में परिवर्तन, वजन का बेवजह कम होना।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button