ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh News स्कूटी पर अश्लील डांस, कट गया 33 हजार का चालान चलती स्कूटी पर पीछे बैठी दो युवतियां एक-दूसरे लगा रही थी रंग

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
डीएमआरसी की मेट्रो के बाद नोएडा की सड़कों पर भी होली का एक वीडियो वायरल हो रहा है।इस वीडियो में स्कूटी पर पीछे बैठी दो युवतियां एक-दूसरे को रंग लगा रही है जबकि स्कूटी एक युवक चला रहा है। किसी ने हेलमेट नहीं पहना है। वीडियो करीब एक मिनट का है।एक दूसरे वीडियो में उसी स्कूटी को एक युवक चला रहा है और एक लड़की पीछे खड़े होकर बैलेंस बनाने की कोशिश करती है। इसी दौरान ब्रेक लगाते हो लड़की नीचे गिर जाती है।ये दोनो वीडियो जब सोशल मीडिया पर आए तो शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार 33000 रुपए का ई-चालान काटा है तथा जुर्माना की कार्यवाही की गई है।
Subscribe to my channel