Punjab News शहीद भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चले युवा पीढ़ी : रमेश कटारिया

ब्यूरो चीफ दीपक कुमार फाजिल्का पंजाब
भारतीय जनता पार्टी मंडल फाजिलका की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के शहीदी दिवस पर भाजपा जिला ऑफिस में शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश कटारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ पीली पगडिय़ां पहन लेने,कारों,बाईकों व फेसबुक वाल को भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव से जुडी तस्वीरों से भर देना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि नहीं है…

आज बेशक उन की तरह बलिदान की जरूरत नहीं है,लेकिन अगर बिना किसी स्वार्थ के रोज देश व समाज के लिये एक घंटा निकाल पाये,तो ही हम कह पायेंगे.”मैं फैन भगत सिंह दा” पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत कुमार ने अमर शहीदो को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा की भगत सिंह राजगुरू और सुखदेव ने अपनी शहादत से देश को आजादी दिलाई शहीद भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ऐसे में शहीद भगत सिंह की जीवनी से हमें परिचित होकर उनके बताए मार्ग पर चलना होगा। भगत सिंह ने सिर्फ 23 साल की उम्र में ही तानाशाही ब्रिटिश सरकार को चुनौती देते हुए हंसते-हंसते शहादत को गले लगा लिया इस अवसर पर
Subscribe to my channel