Rajasthan News बारातियों से भरी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर 18 घायल, गम्भीर घायल 8 को किया रैफर

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
पाटन कस्बे के कोटपूतली रोड़ पर सब्जी मंडी के पास मंगलवार शाम को बारात की बस व ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए जिनमें से आठ को रैफर कर दिया गया। मामले के अनुसार कांकड़ के अशोकनगर से बजरंग सिंह तंवर के बेटे भवानी सिंह की बारात बस से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब आठ किलोमीटर बाद पाटन कस्बे की सब्जी मंडी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद बस का आगे का हिस्सा ट्रेलर में फंस गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग व दुकानदार मौके पर पहुंचे व घायलों को बस से बाहर निकाला। हादसे में बस चालक फतेहपुरा निवासी शेरसिंह बस के केबिन में फंस गया

जिसे दो क्रेनों की सहायता से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पाटन पुलिस व आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को कस्बे के राजकीय सामुदायिक अस्पताल भिजवाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद आठ घायलों को रैफर कर दिया गया। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में घायल व्यक्तियों के परिजनों व आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।




Subscribe to my channel