ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News संगीतमय रामचरितमानस पाठ के लिए कार्यकर्ता कर रहे हैं घर-घर संपर्क

रिपोर्टर संदीप कुमावत जयपुर राजस्था

चौमू । शहर के जयपुर रोड स्थित जय विलास गार्डन में 30 में 31 मार्च को ग्रुरू प्रेरणा सत्संग मंडल चौमू द्वारा 23वे वार्षिक महोत्सव पर संगीतमय रामचरित मानस के पाठों का आयोजन किया जाएगा। समिति के विनेश डंगायच ने बताया कि ग्रुप प्रेरणा सत्संग मंडल द्वारा 30 व 31 मार्च को सवेरे 9.15 बजे से संगीतमय रामचरित्र मानस के 251 आसनों पर पाठों का वाचन किया जाएगा तथा इससे पूर्व 29 मार्च को शहर के वीर हनुमान मंदिर धोली मंडी से शहर के सुभाष सर्किल, नया बाजार, चौपड़, लक्ष्मीनाथ चौक, बावड़ी गेट, बस स्टैंड होते हुए थाना मोड़ से जय विलास गार्डन तक शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करने में जुटे हुए है। मनोज जांगिड़ आलोक जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं तथा उनको कार्यक्रम से संबंधित जानकारियां दे रहे है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button