उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News पिथौरागढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 5,000/- रु0 के इनामी/ मफरूर अभियुक्त को धारचूला से किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में वांछित, मफरुर तथा इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत दिनांक- 21.02.2023 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला, श्री कुँवर सिंह रावत के नेतृत्व में हेड का0 आन सिंह व हमराही कर्म0 गणों द्वारा एस0ओ0जी0 एवं सर्विंलांस की मदद से संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए 5,000/- रु0 के इनामी/ मफरुर अभियुक्त पदम सिंह पुत्र गगन सिंह, निवासी- बांज, दार्चुला नेपाल को देव होटल धारचूला के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :- अभियुक्त पदम सिंह उपरोक्त को कोतवाली धारचूला पुलिस द्वारा वर्ष 2018 में कुल- 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली धारचूला में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त माननीय न्यायालय में जुर्माना न देकर काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था, जिस पर मा0 न्यायालय न्यायिक मजि0 महोदय, प्रथम श्रेणी धारचूला द्वारा अभियुक्त को मफरुर घोषित कर स्थाई वारण्ट जारी किया गया था तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रु0 के ईनाम की घोषणा की गई थी। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक धारचूला- श्री कुँवर सिंह रावत
2. हेड का0 आन सिंह- कोत0 धारचूला
3. होमगार्ड महेन्द्र नाथ- कोत0 धारचूला।

एस0 ओ0 जी0 / सर्विलांस सैल :-
1. उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0
2. हेड का0 हेम चन्द्र सिंह- सर्विलांस सैल
3. का0 कमल तुलेरा – सर्विलांस सैल।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button