मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News त्योंथर की गढ़ी का पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास, कलेक्टर मनोज पुष्प कलेक्टर ने कोल समुदाय के प्रतिनिधियों में की चर्चा

✍️रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश 

कलेक्ट्रेट सभागार रीवा में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने कोल समुदाय गणमान्य नागरिकों तथा प्रतिनिधियों से चर्चा की उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र में कोल समुदाय प्रमुख जनजाति समूह है इसके विकास और कल्याण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं त्योंथर की गढ़ी के जीर्णोद्धार कराकर इसका पर्यटन केंद्र के रूप में विकास किया जाएगा इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है सतना में शबरी माता जयंती में आयोजित हो रहे कोल महाकुंभ में रीवा जिले में कोल साहित्य की रचना करने वाले तथा समुदाय के विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा कोल समुदाय के अधिक से अधिक व्यक्ति इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाएं बैठक में कोल समुदाय के विकास के लिए कई सुझाव दिए गए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल तथा अन्य सदस्यों नेकोल विकास प्राधिकरण बनाने का सुझाव दिया बैठक में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के लिए पीजी हॉस्टल बनाने भैरव बाबा मंदिर के पास स्थित शबरी माता मंदिर के विकास तथा रीवा मे कोल संग्रहालय एवं सामुदायिक भवन बनाने का सुझाव दिया गया है कलेक्टर नें कहा कि सभी मांगो के संबंध में समुचित प्रस्ताव संबंधित विभागों को भेजकर इसकी पूर्ति कराई जाएगी बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, आयुक्त नगरनिगम संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद प्रवीण पाठक, जिला संयोजक डीएस परिहार, रविंद्र कोल, रामनरेश कोल, रमेश कोल,सीएम रावत, उपेंद्र कोल, मनोज रावत, बिहारीलाल कोल, सोमेश्वर कोल, पार्षद दारा सिंह, अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button