ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News समाजवादी पार्टी गोंडा के जिला सचिव जयसेन सिंह ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों के सामने संकट पैदा किया

भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों के सामने संकट पैदा किया है। भाजपा ने जनता से झूठा वादा किया।

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोण्डा /विधानसभा मनकापुर क्षेत्र के विकासखंड वजीरगंज में ग्राम सभा परसापुर महरौड़ में सेक्टर प्रभारी मोहम्मद रिजवान के आवास पर बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के गोंडा जिला सचिव जयसेन सिंह ने किया उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों के सामने संकट पैदा किया है। भाजपा ने जनता से झूठा वादा किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई बढ़ती गयी लेकिन किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिला। नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में हर प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। प्रयागराज में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-नौजवान जानते हैं कि नौकरी के लिए उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ता है। हाल ही में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ। आरओ और एआरओ परीक्षा का पेपर लीक हुआ। इसके पहले कई प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हो चुका है। इस सरकार में हर पेपर लीक हो रहा है। भाजपा सरकार जानबूझ कर पेपर लीक कराती है, नौजवानों को नौकरी पाना है तो भाजपा सरकार को हटाना होगा। भाजपा सरकार के रहते युवाओं को नौकरी रोजगार नहीं मिलेगा। जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। भाजपा समाज में नफरत फैला रही है। भाजपा सरकार में देश की सीमाएं असुरक्षित हैं। गोंडा लोकसभा में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रेया वर्मा को वोट करके और समर्थन देकर भारी मतों से जीतने की अपील किया और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया जिस मौके पर शैलेंद्र सिंह, ननकू,लल्लन, जुगनू,फूलचंद, सलीम, राजू,रईस,जोगी, प्रदीप वर्मा,तिलकराम,मिथिलेश कोरी आदि लोग उपस्थित रहे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button