ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News मापदंड के अनुसार नही हो रहा नल जल कार्य निमार्ण

कमीशनखोरी में पानी टंकी निर्माण कार्य मानक की ठेकेदार उड़ा रहे धज्जिया

रिपोर्टर इंद्रमेन मार्को मंडला मध्य प्रदेश

मंडला। देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा महत्वकांक्षी योजना हर घर नल योजना चला रही है और जिला मंडला के जनपद पंचायत नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम सिकोसी में चल रहे नल जल पानी टंकी निर्माण कार्य का मामला है में नल जल कार्य निर्माण चालू है लेकिन अधिकारी व इंजीनियर निरीक्षण नही करने के चलते ठेकेदार धड़ल्ले से लाखों की लागत से नल जल योजना निर्माण कार्य को गुडवत्ताहीन कार्य करवाया जा रहा है । अधिकारियों के निर्माण कार्य के समय निरीक्षण नही होने के चलते ठेकेदार निर्माण कार्य में अनियमिता बरती जा रही और गुडवत्ताहीन कार्य को करवाया जा रहा है । यह मामला नल जल योजना निर्माण कार्य के लिए छड़ (सरिया) डाले की कमी की जा रही है,नल जल निर्माण में स्टिमेन्ट के अनुसार सीमेंट ओर सरिया नही ड़ालकर निर्माण कार्य किया जा रहा है । ग्रामवासियों के कहने पर भी गुडवत्ताहीन कार्यो को करवाया जा रहा है ,वही निर्माणधिन पानी टंकी में पानी से तराई न पानी डाला जा रहा है । कहा जाता है कि निर्माण कार्य के कुछ दौरान पानी डाली गई है । कहा जाता है कि जब पानी टंकी के प्लंथ रखते समय भी कोई तराई न लोहा सरिया में प्लंथ में आठ एमम के सरिया से प्लंथ कर दिया गया और न ही तराई की गई है इसके चलते प्लंथ में दरारें आने लगी है दरांरे छुपाने के लिए सीमेंट लगा कर लीपा पोती किया जा रही है । सही मापक छोड़ अपने हिसाब से मनमानी तोर से कम एमम के लोहा सरिया लगा कर बनाई जा रही है । निर्माण कार्य स्थल में जिसका किसी भी प्रकार सेन बोर्ड नही है ओर न लागत की राशि छुपाई जा रही है । कहा जा रहा है कि जिमेदार अधिकारी और इंजीनियर निर्माण कार्य का निरीक्षण नही करने से ठेकेदार के हौंसले बुलंद होते जा रहे है और गुडवत्ताहीन निर्माण कार्य किया जा रहा है ।


सारे नियमों के धज्जिया उड़ाते हुए नल जल निर्माण कार्य

नल जल पानी टंकी निर्माण कार्य में होने वाली कार्य मे न तो सरिया ऊपर लेंटर में पूरी आठ एमम के सरिया डाला जा रहा है दस एमम के सरिया कोई उपयोग ही नही प्लंथ से लेकर पूरी लेंटर तक कम एमम की सरिया डाला गया है न तो सही सीमेंट का बेस किया जा रहा है । सारे नियमों का धज्जियां उडाते हुए नल जल पानी टंकी निर्माण कार्य जारी है । इस पानी टंकी निर्माण की गुणवत्ता पर सवालों खड़ा हो रहा है । वही जिस अधिकारी कर्मचारी को इस महत्वपूर्ण कार्य मांटिनरिंग की जिमेदारी दिया गया है वे भी अपने कर्तव्य के प्रति जिमेदारी गंभीर नजर नही आ रहे है । कंही ऐसा तो नही इस अधिकारी की रेख देख में पानी टंकी निर्माण कार्य में कमींशन का खेल चल रहा हो और तो और निर्माण कार्य स्थल में किसी भी प्रकार के सूचना बोर्ड नही लगाया गया है जबकि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गए है कि निर्माण कार्य स्थल पर कार्य प्रारंभ होने से पहले नागरिक सूचना बोर्ड लगाया जाए ताकि आम जनता को पता चल सके कि शासन किस काम के लिए किनते राशि स्वीकृत किये है ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button