IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News मुरम के जगह डाल दी जा रही लाल मिट्टी जिसमें नहीं दे रहे अधिकारि ध्यान

गुस्साए ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़ 

सूरजपुर जिले के ओड़गी बिहारपुर में भारत की सबसे लम्बी प्रधानमंत्री सड़क का कीर्तिमान स्थापित करने वाले ओड़गी से नावाटोला प्रधानमंत्री सड़क योजना का कार्य चल रहा है जो कार्य समाप्त की ओर चल रहा है जो इन दिनों जोरों शोरों से सड़क किनारे मुरम डालने का कार्य चल रहा है जिसमें काफी लिपा पोती व अनियमितताएं बरती जा रही है एवं पुरे सड़क में मिट्टी डाली जा रही है मुरम का नामोनिशान नहीं है।

इन दिनों प्रधानमंत्री सड़क का कार्य पट्टी बनाने का कार्य प्रगति पर है जो बने सड़क किनारे मुरम डालना उस जगह पर लाल मिट्टी डाल दी जा रही जो किसके मार्गदर्शन में हो रहा है जो समझ से परे है ।जब मुरम के लिए दाम दिया जा रहा है तो सड़क में मुरम डाला जाए । यह कैसा प्रधानमंत्री सड़क बन रहा है जो एक तरफ से बन रहा है तो वहीं दूसरी ओर उखड़ते जा रहा है ऐसा घटिया सामग्री लगाई जा रही है या तो फिर संबंधित अधिकारीयों का ध्यान आकर्षित नहीं है कुछ ना कुछ तो कारण है जो स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।पुरी तरिके से अनियमितताएं है जो पुरी तरिके से भ्रष्ट है।इसी सड़क के बिहारपुर चौक में ठेला गुमती लगाकर पुरी तरह से कब्जा पर रखें हैं जो मुरम डालने का कार्य बाधित है। वन विभाग की मिट्टी को खोद कर बगल में डाल दी जा रही है जिसमें फारेस्ट विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है वन विभाग चुपचाप मौन धारण किया हुआ है।

जो सड़क किनारे डाले जा रहे मिट्टी देख गुस्साएं ग्रामीणों एवं बिहारपुर क्षेत्र वासियों ने तहसीलदार को ज्ञापन पत्र दिया है ज्ञापन पत्र में संबंधित अधिकारीयों से डाली गई मिट्टी को उठवाते हुए अच्छी मुरम डालने का मांग किया गया है तथा सड़क पर किये गये अवैध कब्जा को हटवाने का आग्रह किया है निर्माण कार्य सड़क में सुधार नहीं किया गया तो चक्काजाम व हड़ताल किया जावेगा। ज्ञापन देने वालों में रामेश्वर वैश्य जगन्नाथ प्रसाद सोनी तुलसीराम जायसवाल पूनित पाठक बीपी जायसवाल उपेन्द्र कुमार गुप्ता लक्ष्मण जायसवाल जतिन कुमार दुबे मनोज गुप्ता दिपक गुप्ता शत्रुहनलाल नाई अरविंद कुमार चन्दन रामेश्वर नाई कमलेश कुमार बैजनाथ सोनी नृपेन्द्र कुमार गुप्ता कन्हैयालाल साहु धर्मचंद जायसवाल आनंद जायसवाल सौंपा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button