Jharkhand News सरायढेला क्षेत्र के स्टील गेट सब्जी मंडी में भीषण आग कई दुकानें जल कर खाक

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड
धनबाद शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट सब्जी मंडी में सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई। जिसमें कई दुकान दुकानें जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि सोमवार की देर रात अचानक से स्टील गेट के समीप सब्जी मंडी के कई दुकान धू-धू कर जल उठे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी और अपने संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए।

अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अग्निकांड में दर्जनों दुकानें, झुग्गी रुपी सब्जी मंडी पूरी तरह खाक हो चुकी है। इस आगलगी में कई दुकानों में रखे हुए लाखों रूपए की संपत्ति नष्ट हो गयी है। मौके पर पहुंचे दर्जनों दुकानदार अपनी बर्बादी का तमाशा देख कर गमगीन हुए जा रहे है। जबकि दुकानदारों की पीड़ा उनके चेहरे पर स्पष्ट झलक रही है।मौके पर पहुंचकर विधायक राज सिन्हा ने बताया कि स्टील गेट सब्जी मंडी में आगलगी की घटना संयोग नहीं, बल्कि साजिश है।

यहां पर अक्सर अराजक तत्वों द्वारा अगलगी की घटना को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने दुकानदारों के हवाले से बताया कि स्टील गेट सब्जी मंडी में कई अराजक तत्वों का देर रात तक उठना बैठना और शराब पीने का दौर चलता है। इन अराजक तत्वों ने पहले भी दुकानदारों को चेतावनी दिया था कि जल्द ही यहां होलिका दहन होगी और वह आज सच हो गया। इतने कम अंतराल पर बार-बार सब्जी मंडी में आग लगना जांच का विषय है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए अविलंब उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।

Subscribe to my channel