मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर जनपद पंचायत सभागार में बैठक संपन्न एसडीएम बृजेश सिंह की रही उपस्थिति

ब्यूरो चीफ दीवान सिंह दमोह मध्य प्रदेश

दमोह/ आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को उत्साह के साथ गरिमा मय मनाने हेतु जनपद पंचायत सभागार में नवागत एसडीएम बृजेश सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामेश्वर पटेल, तहसीलदार विवेक व्यास की विशेष मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को उत्साह के साथ मानने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें पुरस्कार वितरण, मिष्ठान वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन व उसमें निर्णायक टीम का गठन सहित सभी शालाओं के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार वितरण आदि पर चर्चा की गई।

बैठक में परियोजना अधिकारी रिंकल घनघोरिया, मंडी इंस्पेक्टर मेहपाल सिंह, विद्युत विभाग प्रभारी एम एस महतो, बीआरसी प्रवेंद्र वैघ, सरपंच शिवलाल धुर्वे, राजेश सिंघई, रविशंकर वाजपई, बंटी दुबे, सहारा ठाकुर, त्रिलोक सिंह लोधी, मयंक जैन, किशोरी सेन, डी.आर. नामदेव सहित अधिकारी-कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button