ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

ब्यूरो चीफ कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

सेठ नन्द किशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय, नीमकाथाना में महिला प्रकोष्ठ के अन्तर्गत विशाखा गाइडलाईन एवं महिलाओं से सम्बन्धित विधिक कानूनों की जानकारी देने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस पर विशाखा गाइडलाईन एवं साइबर क्राईम पर राजस्थान हाइकोर्ट की युवा वकील सुश्री सीमा कवर ने विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न से संबंधित अधिकारों के कानूनों के बारे में वर्चुअल प्रजेंटेशन दिया एवं व्यावहारिक जीवन में उपयोग आने वाले ऑनलाईन पोर्टल के बारे में भी बताया। कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार वर्मा ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने को कहा। मंच संचालन महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. प्रीति गुप्ता ने किया। कार्यशाला में डॉ. चन्द्रप्रभा, डी. रेखा शर्मा, सुश्री रश्मि सुश्री ऋचा गीड उपस्थित रही।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button