Jammu & Kashmir News सेना, पुलिस ने कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की
मारे गए उग्रवादी के पास से बरामद हथियार

रिपोर्टर मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
श्रीनगर, 16 फरवरी (भाषा) उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के सैदपोरा अग्रिम इलाके में एक घुसपैठिए को मार गिराया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो राइफल, गोला बारूद और करेंसी नोट भी बरामद किए गए हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “पिछली रात के दौरान, कुपवाड़ा पुलिस द्वारा उत्पन्न एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर, सेना और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सैदपोरा अग्रिम क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक समूह को रोका। संयुक्त टीम ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है।” पुलिस ने कहा कि इलाके में ऐसे और घुसपैठियों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) युगल मंगस ने कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने कुपवाड़ा जिले के सैदपोरा इलाके में रात में आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को रोका और एक आतंकवादी को मार गिराया। तलाशी अभियान जारी है। दो राइफल, गोला-बारूद और करेंसी नोट।” मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया है

Subscribe to my channel