झारखण्डसहायता

Jharkhand News आज मानवाधिकार सहायता संघ के बाघमारा प्रखंड उपाध्यक्ष संजय कुमार रवानी ने सूझबूझ के साथ काम करते हुए दो परिवारों को अलग होने से बचाया।

रिपोर्टर मोहम्मद वसीम अंसारी कतरास झारखंड

आज मानवाधिकार सहायता संघ के बाघमारा प्रखंड उपाध्यक्ष संजय कुमार रवानी ने सूझबूझ के साथ काम करते हुए दो परिवारों को अलग होने से बचाया। यह मामला कतरास के छाताबाद के रहने वाले शमशाद अंसारी और उनकी पत्नी शबाना खातून के बीच आए दिनों मारपीट और गाली गलौज की शिकायत मानव अधिकार सहायता संघ में लड़की के पिता असगर अली ने की थी जिसको संजय कुमार रवानी ने दोनों पक्षों को बिठाकर समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया और दोनों से लिखित लिया कि आज के बाद दोबारा दोनों में से कोई भी इस तरह का कार्य नहीं करेगा जिससे उनके पारिवारिक जीवन बर्बाद हो जाए। पति पत्नी ने भी यह वादा किया की आज के बाद जो गलती हमने किया वह दोबारा ऐसी गलती हम नहीं करेंगे और लड़की के पिता ने मानवाधिकार सहायता से संजय कुमार रवानी को तहे दिल से धन्यवाद दिया की आपके द्वारा उनकी लड़की के वैवाहिक जीवन को उजड़ने से बचा लिया।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button