ब्रेकिंग न्यूज़

Chattisgarh News विकसित भारत संकल्प यात्रा: बम्हनीडीह, सोनाईडीह, झलमला, पकरिया झूलन, कोसीर, ससहा, कोरबी, बिरगहनी ब, अवरीद, चौराभांठा, सेमरा और तेंदूआ में हुआ आयोजन

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन पहुंचा 12 ग्राम पंचायतों में
जांजगीर-चांपा 22 दिसंबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के बम्हनीडीह जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बम्हनीडीह, सोनाईडीह, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झलमला, पकरिया झूलन, पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कोसीर, ससहा, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोरबी, बिरगहनी ब, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अवरीद, चौराभांठा, सेमरा और तेंदूआ में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।


विकसित भारत संकल्प यात्रा में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहित विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘‘ के तहत् हितग्राहियों ने योजनाओं के माध्यम से हुए उनके जीवन परिवर्तन की अपनी कहानी को आम ग्रामीणों के साथ साझा किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजन किया जा रहा है। उपस्थित सभी लोगों द्वारा विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों में शिविर में पहुंचकर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी दिए। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी –
विकसित भारत संकल्प यात्रा 23 दिसम्बर को जिले के बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत डोंगरी, भिलाई, नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मुड़पार और खिसोरा में आयोजित किया जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button