ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News नगर परिषद नारनौल ने दिपावली पर्व पर पार्षदों की मांग का संज्ञान लेते हुए चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी के निर्देश पर नारनौल के सभी मेंन चौराहों को सजाने तथा महावीर चौक के तीनों तरफ रोड के डिवाइडर पर लगे पोल पर रंगीन लाइटें लगाने का काम शुरु किया

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल:- दीपावली के पर्व पर नगर पार्षदों की मांग पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती कमलेश सैनी ने शहर के प्रमुख चौराहों को सजाने का काम शुरू करवा दिया है तथा महावीर चौक के तीनों तरफ रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड व सिंघाना रोड पर डिवाइडर पर लगे पोलों पर तिरंगा लाइटों को लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि पिछले कई सालों से दिपावली के पर्व पर इन पोलों पर रंग बिरंगी लाइटें जला करती थी, जिससे शहर की सुंदरता में चार चांद लग जाते थे।बाहर से आने वाले लोग भी शहर की इन रंगीन लाइटों को देखकर बड़े उत्साहित होते थे। पिछले कुछ दिनों से ये लाइट बंद थी जिस पर नगर पार्षदों ने चेयरपर्सन महोदया से मांग की, जिस पर संज्ञान लेते हुए परिषद द्वारा लाइटें लगाने का काम शुरू हो चुका है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button