उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बुलंदशहर के डॉ0 दीपक सोलंकी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया तथा विभिन्न स्थानों पर बैठकर 11 दिसंबर की महापंचायत में एटा आने का न्योता दिया

रिपोर्टर अत्रि कुमार यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश

आपको सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 06 ब 07.11.2023 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर, संभल आदि जनपदों में कई स्थानों पर बैठक आयोजित कर विभिन्न साथियों से मुलाकात कर संगठन के साथियों को सक्रिय करने का प्रयास किया साथ ही संगठन में विशेष आस्था रखने वाले डॉ0 दीपक सोलंकी गांव सौदा हबीबपुर जनपद बुलंदशहर को अखिल भारतीय किसान यूनियन का युवा मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया साथ ही पुराने साथी सत्यवीर सिंह प्रधान नवादा, ठाकुर सुनील सिंह, भाई हिमांशू, देवेन्द्र सिंह दारोगाजी, कन्हिया सोलंकी सहित आदि लोगों से मुलाकात कर संगठन विस्तार पर जोर दिया गया एवं सभी साथियों को भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के खिलाफ एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर 11 दिसंबर 2023 को हो रही किसान महापंचायत में सभी साथियों के साथ आने का न्योता दिया जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त करते हुए पूरी ताकत के साथ आने का वायदा किया

उक्त यात्रा में प्रमुख रूप से :- संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रमुख प्रदेश महासचिव विशेष जी, मंडल उपाध्यक्ष जदुवीर सिंह, संदीप चौहान, ठाकुर रनवीर सिंह, ठाकुर महावीर सिंह, संजय सिंह, बंटी सिंह, सतीश, अजय आदि लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button