उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मेरठ में पति ने शादी के चार महा बाद अपनी पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

 शादी के 4 महीने बाद तीन तलाक देकर रात को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित रात भर घर के बाहर बैठी रही। सूचना पर थाना पुलिस ने नहीं की कार्यवाही। पीड़ित न्याय की लगती रही गुहार। पीड़ित महिला किसी तरह रात में अपने मायके पहुंची। सारी घटना की जानकारी अपने मायके वाले को दी। उसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने देवबंद से फतवा मंगवाया। फतवे में तलाक की पुष्टि होने पर पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही नहीं की। इसी के चलते पीड़ित महिला ने एसएसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई। रिहाना गार्डन की रहने वाली मेनाज पुत्री इरफान की शादी 4 महीना पूर्व न्यू शानदार कॉलोनी निवासी फरमान पुत्र फारूक के साथ हुई थी। मैनाज का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति और उसके परिवार वाले महिला को कम दहेज लाने को लेकर परेशान करने लगे। आए रात दिन मारपीट करने लगे। पीड़ित महिला ने बताया कि पति ने उसे परेशान कर भूखा रहना शुरू कर दिया। पति ने 25 अगस्त की रात 1:00 बजे उसे तीन तलाक दे दिया। देर रात होने के कारण महिला पूरी रात घर के बाहर बैठी रही। लेकिन आरोपी पति ने पीड़ित महिला को घर में घुसने नहीं दिया। दिन निकलने के बाद महिला अपने घर वापस पहुंच गई। मामले की सारी जानकारी अपने मायके वाले को दी। तीन तलाक देने की सूचना सुनकर मायके वालों ने देवबंद से फतवा मंगवाया। फतवे में तीन तलाक की पुष्टि होने के बाद पीड़ित को उसके मायके वाले थाने ले जाकर पहुंचे। आरोपी पति व उसके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिस कारण पीड़ित महिला मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। आरोपी पति वे परिवार वालों के खिलाफ शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना पुलिस को आरोपियों पर जांच के बाद कार्यवाही करने के आदेश दिए।
रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button