उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नक्खास कोना खलीफा मंडी व्यापार मंडल द्वारा शाहगंज प्रभारी को सम्मानित किया गया

रिपोर्टर विशाल कुमार प्रयागराज उत्तर प्रदेश

प्रयागराज:- जनपद प्रयागराज नक्खास कोना खलीफा मंडी व्यापार मंडल द्वारा सभी धर्मों के त्योहार जो शान्ति, सौहार्द, हर्ष उल्लास एवं सकुशल संपन्न कराने में पुलिस विभाग ने अपने दायित्व का निर्वाहन किया उसी परिपेक्ष्य में शाहगंज थाना प्रभारी श्री मुदित राय जी को व्यापार मंडल अध्यक्ष अरूण केसरवानी, पीस कमेटी अध्यक्ष अब्दुल अजीम चांद जी, पार्षद ज़िया उबैद खां, मोहम्मद फैजी, पूर्व पार्षद अनीश अहमद, सीता राम केसरी, प्रयाग केमिस्ट ड्रैगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री शिवम् जायसवाल सनी आदि ने संयुक्त रूप से S O शाहगंज को अंगवस्त्र ओढ़ाया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन पीस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीम चांद जी ने किया इस अवसर पर थाना शाहगंज के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button