उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जेकेएसएस पदाधिकारियों की मासिक बैठक के बाद, किया

 रिपोर्टर विशाल यादव पीलीभीत उत्तर प्रदेश

पीलीभीत:- तहसील कलीनगर क्षेत्र के माधोटांडा खटीमा मार्ग ग्राम चोखापुरी मढ़ी पर सामाजिक संस्था जन कल्याण सुरक्षा संघ (जेकेएसएस) की मासिक बैठक नवम्बर के प्रथम रविवार को ग्यारह बजे की गई जिसमें जनपद क्षेत्र के जन कल्याण सुरक्षा संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया बैठक में जन कल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने संगठन को संपूर्ण भारत में विस्तृत करने हेतु चर्चा करते हुए जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा कि जन कल्याण सुरक्षा संघ के किसी भी कार्यकर्ता के ऊपर किसी तरह की कोई समस्या आती है तो सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उनके साथ खड़े होना चाहिए और तब तक खड़े रहना होगा जब तक उसकी समस्या का पूर्ण रूप से समाधान नहीं हो जाता पदाधिकारी संगठन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का कार्य करें मूलचन्द पाण्डेय जिला प्रभारी एवं एडवोकेट जागीर सिंह यादव जिला कानूनी सलाहकार ने अपने-अपने संबोधन में संगठन के कार्यों की प्रशंसा की और संगठन से हर वर्ग के लोगों से जुड़ने का आवाहन किया कार्यक्रम समाप्ति के बाद धार्मिक स्थल शिव मंदिर पर बाबा प्रेमगिरी के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारी ने जामुन बहेड़ा बेल के पौधों का मंदिर के मैदान में वृक्षारोपण किया और उनको जल देकर जीवन दान देने का संकल्प लिया इस दौरान कार्यक्रम में राजाराम पासवान जिला कार्यकारणी सदस्य पीलीभीत सुशांत मंडल तहसील सचिव कलीनगर सुरजीत यादव तहसील संगठन मंत्री कलीनगर राय सिंह यादव संगठन मंत्री नगर पंचायत कलीनगर कृष्णपाल यादव ग्राम अध्यक्ष ढकिया केसरपुर महेंद्र पाल ग्राम उपाध्यक्ष जमुनिया खास दिलदार मोहम्मद सत्यदेव यादव रईस अहमद सुमित पासवान अकबर शाह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन रामपाल सागर ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button