IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News फालना मे आर.सी. मेमोरियल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

झुंझुनू:-फालना कस्बे में रविवार को आर.सी. मेमोरियल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉक्टर भैरों सिंह गुर्जर की पौत्रियों तीन वर्षीय सबसे कनिष्ठ जुड़वा बालिकाओं कियाना व कासवी के कर कमलों द्वारा किया गया।
अस्पताल के शुभारंभ पर हजारों की तादाद में जनता का सैलाब उमर पड़ा। फालना में इस तरह के जिला स्तरीय अस्पताल की निजी स्तर पर पहली बार शुरुआत हुई है जिसे देखने व जानने के लिए दुरदराज के गांवों से भी भारी हुजूम इकट्ठा हुआ, जिनका अस्पताल प्रबंधन ने स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, कांग्रेस प्रत्याशी बद्री जाखड़ सहित बहु से राजनीतिको ने भी उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
गुर्जर अणची मां परिवार द्वारा 100 बैडयुक्त सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आर.सी. मेमोरियल मल्टी स्पेशीलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ रविवार को हुआ। अणची मां परिवार अस्पताल के निदेशक डॉ. सौरभ गुर्जर ने बताया कि दादा स्वर्गीय रामचंद्र गुर्जर के दिव्य दादी अणची देवी, पिता पूर्व विधायक व फिल्मकार डॉ. भैरोसिंह, अग्रज डॉ. विकास गुर्जर व डॉ.जीत गुर्जर की प्रेरणा से शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में जन हितार्थ कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आर.सी. मेमोरियल हॉस्पिटल का निर्माण भी किया गया है, जिससे दूरदराज के क्षेत्र के ग्रामीण व गरीबों को सस्ती दर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। गुर्जर ने बताया कि अस्पताल में विभिन्न प्रकार की जांच, एक्स-रे, सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी एवं शीघ्र सिटी स्कैन व एमआरआई प्रारंभ की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button