मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News सात ने गुप्तगु कर या अन्य पार्टी के आग्रह करने पर राज नैतिक तालमेल बिठाने बहुसंख्यक पार्टी हितों के कारण 7उमीदवारों ने चुनाव लड़ने का ईरादा बदल कर अपने नाम वापस लिये है।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम:-  सर्वाधिक उम्मीद वार सैलाना में तो सबसे कम उम्मीदवार रतलाम ग्रामीण में ।नाम वापसी की अंतिम दिन 2 नवम्बर गुरुवार को विधानसभा चुनाव के मैदान से सात उम्मीदवार छोड़ गए हैं, उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए अपना नामांकन वापस कर दिया है। चुनाव लड़ने के लिए अब पूरे रतलाम जिले में 40 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। सर्वाधिक उम्मीदवार सैलाना विधानसभा क्षेत्र में है तो सबसे कम उम्मीदवार रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हैं।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लक्षकार ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में 8, रतलाम ग्रामीण में 5, आलोट में 9, सैलाना में 10 तथा जावरा में 8 उम्मीदवार शामिल है।इन उम्मीदवारों ने किये नाम वापसगुरुवार को नाम वापसी के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना से विक्रम चारेल निर्दलीय, रतलाम शहर से जितेंद्र राव निर्दलीय, रतलाम ग्रामीण से भेरूलाल खदेड़ा निर्दलीय, आलोट से रमेश मालवीय निर्दलीय तथा प्रकाश ररोतिया निर्दलीय, जावरा से डी.पी. धाकड़ तथा राधेश्याम अस्तोलिया निर्दलीय द्वारा नाम वापस लिए गए है।जिले की पांचो सीट पर त्रिकोणीय मुकाबलाआलोट विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणी मुकाबला है यहां पर भाजपा से डॉ चिंतामणि मालवीय, कांग्रेस से मनोज चावला और निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के बीच में त्रिकोणीय मुकाबला है। जावरा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय, कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी और निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला होगा। रतलाम ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर, कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ अभय ओहरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सैलाना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल, कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष विजय गहलोत और निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार के बीच त्रिकोणी मुकाबला होगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button