उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News इंडो नेपाल बॉर्डर सड़क के चीफ व असिस्टेंट चीफ  एस‌एसबी रोड व उस पर बनने वाले पुल की हकीकत जांचने पहुंचे और जिम्मेदारों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

इंडो नेपाल बॉर्डर पर चल रहे काम की हकीकत जांचने पहुंची लखनऊ की टीम खनुआ। इंडो नेपाल बॉर्डर सड़क के चीफ व असिस्टेंट चीफ  एस‌एसबी रोड व उस पर बनने वाले पुल की हकीकत जांचने पहुंचे और जिम्मेदारों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल सीमा के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पास डांडा नदी, खनुआ गांव के पास घाघरा नदी , बघेल नदी और महाव नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है जिसकी हकीकत जांची ।इंडो नेपाल बॉर्डर रोड के चीफ विजय सिंह व असिस्टेंट चीफ अजय कुमार ने पहुंचकर बन रहे पुल व सड़क में तेजी लाने के निर्देश दिए। इंडो नेपाल बॉर्डर रोड लखनऊ  के चीफ विजय सिंह ने बताया कि एस‌एसबी  रोड व पुल निर्माण खनुआ गांव के पास घाघरा नदी, आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पास डांडा नदी , बघेला नदी और महाव नदी पर पुल बन रहा है जिसकी जांच कर  निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है इस दौरान अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी महराजगंज हैदर प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button