ब्रेकिंग न्यूज़हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News झड़ग पंचायत की वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, मंत्री महोदय का जताया आभार शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्र ग्राम पंचायत झडग का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

शिमला:- प्रधान अशोक सारटा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी से मिला तथा ग्राम पंचायत झड़ग में कॉपरेटिव बैंक की शाखा खोलने का आग्रह किया। मंत्री महोदय ने मौके पर ही झड़ग पंचायत में शीघ्र कोऑपरेटिव बैंक की शाखा खोलने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री महोदय का वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। बता दे की शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर क्षेत्र के चहुमुखी विकास को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने में दिन-रात प्रयासरत हैं। क्षेत्र के बागवान लोकेंद्र सारटा ने भी वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए मंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया है। ओम प्रकाश शर्मा इंडियन क्राइम न्यूज़ शिमला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button