Uttar Pradesh News लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा ‘विंध्य शक्ति सम्मान’ से महिलाओं को सम्मानित किया।

रिपोर्टर विशाल कुमार प्रयागराज उत्तर प्रदेश
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन मीरजापुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने 660परियोजनाएं जिनकी लागत 20140.43 लाख है,का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा ‘विंध्य शक्ति सम्मान’ से महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में महिला प्रधान रेशू पटेल, महिला कलाकार श्रीमती अजिता श्रीवास्तव, महिला उद्यमी संध्या बर्नवाल, महिला शिक्षक श्रीमती रश्मि सिंह, सहायता समूह से सरिता देवी, महिला चिकित्सक डॉ मृदुला जायसवाल, महिला खिलाड़ी निधि सिंह पटेल, राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित मधुरिमा तिवारी, महिला समाजसेवी नंदिनी मिश्रा, महिला अधिवक्ता समीरा फ़ैज़, महिला पुलिसकर्मी शशि तिवारी प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे। योगी जी ने मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को भी चाभी और डेमो चेक वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल, विधायक रिंकी पटेल,प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी,क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष वृज भूषण सिंह, आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री, पूर्व मंत्री विधायक रमाशंकर पटेल, विधायक विनीत सिंह,

Subscribe to my channel