उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी : बड़ी पियरी में इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  चौक थाना के बड़ी पियरी इलाके में स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान में रविवार की रात आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस व फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायरब्रिगेड कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। बड़ी पियरी पर इलेक्ट्रानिक की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। बगल में स्थित राज डेकोरेशन की दुकान में आग पकड़ लिया। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। दुकान के मालिक शोभित जैन ने बताया कि रविवार के दिन दुकान बंद थी। आसपास के लोगों से सूचना मिली कि दुकान से धुआं निकल रहा है। आकर देखा तो बगल वाली दुकान के गेट के पास आग लगी थी। वहां से धुआं निकल रहा था। स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि आग मेरी दुकान से उस दुकान में फैली या उस दुकान से इधर आई। बताया कि लाखों का नुकसान हुआ होगा। इसका आंकलन बाद में हो पाएगा। फायर ब्रिगेड कर्मी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान में आग लगी थी। सूचना के बाद चेतगंज व कोतवाली से फायर ब्रिगेड से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। 15 मिनट में आग बुझा दी गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button