Uttar Pradesh News प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के आवास पर सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया I

रिपोर्टर विशाल यादव पीलीभीत उत्तर प्रदेश
आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा के मझोला आगमन पर युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के आवास पर सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया I उनके साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार भी मौजूद थे I सिरसा के नगर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने उनका परिचय नगर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से कराया और नगर एवं क्षेत्र के विकास हेतु उनके सहयोग हेतु अभिलाषा व्यक्त की I श्री सिरसा ने भव्य स्वागत हेतु सभी व्यापारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र में हो रहे निरंतर अभिनंदन एवं मझोला में व्यापारियों द्वारा किये गये इस स्वागत समारोह हेतु हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और इस क्षेत्र के विकास एवं यहाँ के व्यापारियों और सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं की जानकारी एवं उनके समाधान हेतु युवा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल और उनकी टीम के साथ मंत्रणा करके उस पर धरातल पर कार्य करवाएंगे I श्री सिरसा का स्वागत करने वालों में पूर्व नगर चेयरमैन राम औतार अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा पीलीभीत ठाकुर रामानंद सिंह, SK पब्लिक स्कूल के MD जगजीत सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मंडल प्रेम गोयल, नगर अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल गुलशन स्वर्णकार, नगर चेयरमैन युवा व्यापर मंडल उत्तम गोलदार, नगर उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, नगर सभासद राम औतार राना, नरेंदर सिंह, विक्रम सिंह, दिलबाग सिंह, दिनेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल पिंटू, चन्दन गोयल, गुरमुख सिंह, हरपाल सिंह, सोनपाल सिंह राना, अशोक भाटिया, विजेंद्र भाटिया, विजय भाटिया, दीपक गर्ग, महेश गर्ग, ओंकार सिंह रंधावा, नितेश अग्रवाल, अरविन्द पटेल, संजीव मिश्रा, नरेंद्र कुमार, संदीप जिंदल, राकेश बंसल, बंसी लाल अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, अक्षय कुमार सिंह, राज कुमार अग्रवाल, मदन अग्रवाल, दीपक सिंघल, मनजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, अजीत पाल राय, महेश गुप्ता, सुनील तिवारी, अख्तर खान, रुपेंदर भुल्लर, युवराज सिंह, अनिल शर्मा, नन्द राम, कमलजीत सिंह समेत सैकड़ों व्यापारी एवं गणमान्य जन उपस्थित थे I
Subscribe to my channel