IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News भाजपा के नौ साल रहे बेमिसाल-ओमप्रकाश यादव, मंत्री हरियाणा

 पांच राज्यों में हारेगी कांग्रेस और उसके समर्थक दल- प्रो. रामबिलास शर्मा

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

भाजपा सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे हैं। हर वर्ग के उत्थान के लिए सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इसका फायदा गरीब तबके के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उक्त जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। इस दौरान उनके साथ पूर्व शिक्षा मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. रामबिलास शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व अन्य नेतागण भी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को पूरे प्रदेश भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बात चाहे रोजगार की हो या फिर, पानी, सड़क और विकास हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए गए हैं। इस सरकार के आने के बाद दक्षिण हरियाणा के अंतिम छोर तक पानी पहुंचा है,जबकि इससे पहले 40 साल के दौरान कभी इस क्षेत्र में पानी की बूंद नहीं पहुंचती थी और जलस्तर लगातार गिरता जा रहा था। अब भाजपा सरकार के आने के बाद पानी मुहैया करवाने से जिले के 100 से अधिक गांवों का जलस्तर ऊंचा उठा है। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। सबसे अधिक फायदा महेंद्रगढ़ जिले को हुआ है। ग्रुप डी से लेकर एचसीएस अधिकारी तक सर्वाधिक महेंद्रगढ़ जिले में नौकरियां दी गई है। बिजली के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र बनने से अब प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों के घर बैठे पेंशन बन रही है। 2014 से पहले 19 लाख लाभार्थी होते थे, जबकि भाजपा सरकार बनने के बाद अब 32 लाख लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि इसी भाजपा सरकार ने पहली बार विदुर पेंशन योजना शुरू की है। अकेले महेंद्रगढ़ जिले की बात करें तो पीपीपी से घर बैठे 7500 लोगों की पेंशन बनी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े आयाम स्थापित किए गए हैं। इस मौके पर भाजपा के तीन बार प्रदेशाध्यक्ष रहे पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने भी पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। पहले हरियाणा प्रदेश को नौकरियां बेचने और तबादलों की बोलियों लगाने के रूप में जाना जाता था। जिस-जिस जिले का प्रतिनिधि प्रदेश का मुखिया होता था तो वह अपने क्षेत्र में ही विकास का केंद्र बिंदू बना दिया जाता था और शेष हरियाणा के साथ भेदभाव किया जाता था। पूर्व मंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में समान विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरियावास में मेडिकल कालेज, खुडाना में आइएमटी, राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी, 148 बी और 11 तीन नेशनल हाइवे भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि पहले मुश्किल से पुलिस में सिपाही महेंद्रगढ़ जिले से भर्ती होता था। इंस्पेक्टर व बड़े अधिकारी की तो बात ही नहीं होती थी, लेकिन आज सर्वाधिक बड़ी नौकरियां इस जिले के युवाओं को मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले पांच राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी। इससे पहले भी 2013 में भी मैने घोषणा की थी कि कांग्रेस ने तो कांटे से कांटा निकाल दिया है। पांच राज्यों में भी कांग्रेस का कांटा निकलने जा रहा है। इस मौके पर जिला परिषद जिला प्रमुख डा. राकेश यादव, देवेन्द्र यादव, मास्टर जयसिंह गुरावला, दिनेश यादव, गजेन्द्र यादव व सुमेर सिंह चेयरमैन सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button