IC News and Media House Private Limited


Maharashtraब्रेकिंग न्यूज़

Maharashtra News सिंदेवाही के नवनियुक्त तहसीलदार संदीप पानमंद के सामने अवैद्य गौणखनिज की चुनौती

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र 

चंद्रपूर:- सिंदेवाही तहसील के तहसील कार्यालय सिंदेवाही के नवनियुक्त तहसीलदार संदीप पानमंद ने हाल ही मे शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया है. तहसीलदार संदीप पानमंद का पुणे से सिंदेवाही तबादला हुआ है. सिंदेवाही तहसील में अवैद्य व्यवसाय ने अपने पैर पसारे हुए है. यह अवैद्य व्यवसाय नवनियुक्त तहसीलदार के सामने बडी चुनौती है. सिंदेवाही तहसील में आठ रेती घाट है. सिंदेवाही तहसील मे अवैद्य रेती व मुरुम तस्करी जोरों पर है. अवैद्य गौणखनिज का धंदा पनप रहा है .इस अवैद्य धंदो पर नवनियुक्त तहसीलदार लगाम कसेंगे क्या इस पर सबकी नजर बनी हुई है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button