पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News डेंगू से मरे मासूम 10 साल के बच्चे व सीवरेज के गंदे पानी से मरी महिला की मौत के लिए पंजाब सरकार व जालंधर नगर निगम जिम्मेवार-अशोक सरीन हिक्की

रिपोर्टर सतीश कुमार जालंधर पंजाब

जालंधर मे चरमराई सफाई व्यवस्था,पीने वाला गंदा आने,टूटी सड़के,खराब सीवरेज के चलते जानलेवा बीमारियां फैल रही वेस्ट विधानसभा इलाके मे जनता के लिए आफ़त बन रहा नगर निगम सत्ता मे निकाय मन्त्री,सांसद,विधायक मस्त इलाको के लोग परेशानियों से त्रस्त

जालंधर 27 अक्तूबर( )महानगर मे दिनप्रतिदिन जानलेवा बन रहे डेंगू,चिकनगुनिया,पिलिया,टाइफायड जैसी बीमारियो को लेकर जालंधर भाजपा के महामंत्री व वेस्ट विधानसभा के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने पंजाब सरकार व नगर निगम जालंधर पर बढ़ा हमला बोल वेस्ट विधानसभा के मॉडल हाऊस इलाके मे डेंगू की चपेट मे आये 10 वर्षीय मासूम लड़के की मृत्यु व कुछ दिन पहले उजाला नगर मे सीवरेज ब्लॉक के चलते खड़े गंदे पानी मे गिरकर मरी महिला की मौत के लिए नगर निगम जालंधर व पंजाब सरकार को जिम्मेवार बताया।अशोक सरीन ने बोला की बेहद दुःख से बोलना पढ़ रहा है की नगर निगम जालंधर जिसके खिलाफ हर रोज गंदे पानी की सप्लाई,खराब सीवरेज टूटी सड़के एवं चारो तरफ कूड़े के ढेरों से गंदगी को लेकर अलग-अलग इलाको के लोग धरने प्रदर्शन कर निगम अधिकारियों को खराब व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए मांग पत्र दे रहे है।परंतु निगम अधिकारी शहर मे फैल रही बीमारियों से बन रहे जानलेवा माहौल की रोकथाम को लेकर कोई ठोस कदम नही उठा रहे।जबकि जालंधर से पंजाब सरकार के निकाय मन्त्री बलकार सिंह व लोकसभा सांसद सांसद सुशील रिंकु विधायक शीतल अंगुरल वेस्ट इलाके से आने वाले नेता सत्ता मे मस्त है।दूसरी तरफ वेस्ट विधानसभा इलाके मे नगर निगम जनता के लिए आफ़त बन रहा है।आप की पंजाब सरकार के प्रमुख नेताओ के इलाको के लोग परेशानियों से त्रस्त होकर मर रहे है।सरीन ने अंत मे कहा भाजपा आने वाले नगर निगम चुनावो मे आम आदमी पार्टी के नेताओ के झूठे दावो के एवं धोखेबाजी को भाजपा कार्यकर्ता उजागर कर जनता को जागरूक करने की मुहिम चलायेंगे।जिसको लेकर हर भाजपा कार्यकर्ता कार्य कर रहा है।सरीन बोले जनता को हो रही असुविधा के खिलाफ जल्द पुतले फूक प्रदर्शन करने की योजना बना कर गूंगी बहरी भगवंत मान की पंजाब सरकार एवं उनके कुंबकरनी नींद मे सोये सांसद विधायकों को जगाया जायेगा।

कैप्शन-डेगू से 10 साल के मासूम बच्चे की मृत्यु के बाद पंजाब सरकार व नगर निगम जालंधर के खिलाफ बोलते भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट)

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button