ब्रेकिंग न्यूज़हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News शिमला जिला के सुन्नी में दो दिवसीय जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला जिला के सुन्नी में दो दिवसीय जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके साथ हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण व युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह जो शिमला ग्रामीण के विधायक भी है मुख्यमंत्री के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुन्नी भज्जी की विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 15 देवी देवताओं का आगमन एवं नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री महोदय व हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण व युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह जी का हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह ने ढोल नगाड़ों एवं अन्य वाद्य यंत्रों से स्वागत किया। उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थित देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर उपस्थित जनसमूह को दशहरा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। क्षेत्र की करोड़ों की लागत से निर्मित लगभग 18 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर उपस्थित जनसुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि का कहना था कि हम सता सुख भोगने के लिए सता में नहीं आए हैं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए आए हैं। पूर्व की भाजपा सरकार पर उन्होंने अपने संबोधन में जम कर निशाना साधा और कहा कि वह अपनी राजनीति चमकाने के लिए आए दिन नए ढोंग रचते आ रहे हैं। आपदा की घड़ी में उनका कांग्रेस सरकार के साथ तनिक भी सहयोग नहीं रहा, ना ही केंद्र सरकार ने विशेष पैकेज प्रदान किया।

क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए उन्होंने सिविल अस्पताल सुन्नी को 50 बिस्तर से 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाने की घोषणा भी की। मगर एसडीएम कार्यालय सुन्नी में खोलने की घोषणा आगामी बजट सत्र तक के लिए टाल गए। मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड सुन्नी से बसें चलाने पर विचार करने का आश्वासन भी उपस्थित जन समूह को दिया। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री की स्वागत भाषण में कहा कि मेरा संकल्प है कि शिमला ग्रामीण विधानसभा हिमाचल प्रदेश में नंबर एक विधानसभा बनकर उभरे। युवा मंत्री का कहना था कि आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिमला ग्रामीण की विकास की जो रूपरेखा बांधी गई है आने वाले समय में हम लोगों के लिए यह योजनाएं मिल का पत्थर साबित होगी। बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे मुख्यमंत्री है जो जिला स्तरीय दशहरा उत्सव सुन्नी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के विकास पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी इस दशहरा उत्सव में उपस्थित हुए थे तथा उन्होंने ही इसे जिला स्तरीय दशहरा उत्सव बनाने की घोषणा भी की थी। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए युवा मंत्री के नेतृत्व में आज शिमला ग्रामीण का अथाह विकास संभव हो सका है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button