उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पूर्ति विभाग के कर्मचारियों पर रुपए मांगने का आरोप

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

खनुआ  नौतनवां विकास खंड क्षेत्र के गनेशपुर टोला सेखुवानी निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अपने आपको अंत्योदय पात्रता होने के बावजूद सूची मे शामिल कराने के एवज में पूर्ति विभाग नौतनवां के एक जिम्मेदार कर्मचारी पर रुपया मांगने का आरोप लगाया है। गनेशपुर टोला सेखुवानी निवासी योगेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी महराजगंज को पत्र देकर बताया कि मैं बहुत गरीब हूं मैं अंत्योदय पात्रता सूची में आने लायक हूं लेकिन मुझे न करके वही गांव ऐसे लोगों का अंत्योदय कार्ड है जो जीएसटी के दायरे में आते हैं। और इतना ही नहीं वर्तमान ग्राम प्रधान की पत्नी के नाम से भी अंत्योदय कार्ड है। अंत्योदय कार्ड की मांग को लेकर बीते २३ अगस्त को एक प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पूर्ति विभाग नौतनवां कार्यालय के एक जिम्मेदार कर्मचारी द्वारा रुपए की मांग किया गया और कहा गया कि जब तक रुपए की मांग पूरा नहीं करोगे तब तक कार्ड नहीं बन पायेगा। पीड़ित ने जांचकर मेरा अंत्योदय कार्ड बनवाने व दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई करने की मांग किया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button