उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News डेंगू/ मलेरिया जैसी भयंकर बीमारियों की चपेट में जिला, वित्त मंत्री ने नगर क्षेत्र में स्थित पिंक टाॅयलेट का निरीक्षण किया नगर निगम ने फागिंग तथा एंटी लारवा के छिड़काव के लिए जारी किए नंबर

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर के पिंक टॉयलेट का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर क्षेत्र के बहादुरगंज अजीजगंज में गांधी पार्क के पास राजघाट पुलिस चौकी बरेली मोड़ खिरनीबाग के पास स्थित शौचालयों का निरीक्षण कर साफ़-सफ़ाई पानी की आपूर्ति प्रकाश व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किया। सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये कि पिंक टाॅयलेट की समुचित देखभाल करें तथा महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही टाॅयलेट सीट साफ़ रखने हैण्डवाश की व्यवस्था करने बाहरी तथा आन्तरिक परिसर को साफ़ रखने के निर्देश दिये। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वतर्मान समय में डेंगू व मलेरिया जैसी भयंकर बीमारियां लोगों को अपने चपेट में ले रही हैं ऐसे में सफ़ाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। जितनी साफ सफ़ाई अपने आस-पास रखेंगे उतना ही आप रोगों से दूर रहेंगे। नियमित रूप से साफ़-सफ़ाई करें

एंटी लारवा का छिड़काव तथा फागिंग के लिए निम्नलिखित नंबरों पर शिकायत दर्ज करवाए

नगर निगम के सहयोग से एण्टीलार्वा का छिड़काव तथा सुबह-शाम को फाॅगिंग करायें। किसी प्रकार की समस्या आती है तो नगर निगम के कण्ट्रोल रूम (05842-225437,7355003882) में अपनी शिकायत दर्ज करायें जिसका त्वरित निस्तारण कराया जा सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button