उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News खंता पिकनिक स्पॉट से बालू का अवैध खनन शुरू
*रात के अंधेरे में हो रहा है खनन

रिपोर्टर सुभाष चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश
सोनभद्र :-म्योरपुर । खंता पिकनिक स्पॉट पर एक बार फिर बालू का अवैध खनन शुरू होने से पिकनिक स्पॉट पर ग्रहण लगना शुरू हो गया है । दो दिन से रात के अंधेरे में पिकनिक स्पॉट से ट्रैक्टर से बालू का खनन कर गंतव्य तक डूलान किया जाने लगा है।कुछ माह तक अवैध खनन बन्द था लेकिन एक बार फिर अवैध खनन शुरू होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आने लगे हैं ।अवैध खनन कैसे हो जा रहा यह बड़ा प्रश्न है। खनन माफियाओं की अवैध खनन करने की हिम्मत कैसे हो रही है ।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या म्योरपुर में खनन माफिया एक बार फिर अपना पांव जमा चुके हैं।

Subscribe to my channel