ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कितना कोर्स हुआ ?

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्य प्रदेश

मंडला  कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना आज बिछिया विकासखंड के भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बालक माध्यमिक शाला बिछिया एवं प्राथमिक शाला बिछिया का निरीक्षण करते हुए शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने शाला में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से पूछा कि कितना कोर्स हुआ है। डॉ. सिडाना ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि पाठ्यक्रम को निर्धारित समय पर पूरा करें। उपलब्धि स्तर पर विशेष ध्यान दें। शाला की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन तथा गणवेश वितरण के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिछिया सर्जना यादव, जनपद सीईओ विनोद यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button