ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News क्षेत्र की जनता विकास चुनेगी, प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार :- हरिशंकर खटीक

ग्रामीण क्षेत्र का किया दौरा

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्य प्रदेश

लोकतंत्र का सबसे खूबसूरत त्योहार चुनाव होता है और इस चुनाव में एक-एक वोटर की काफी ज्यादा अहमियत होती है, क्योंकि महज एक वोट से किसी की सरकार भी गिर सकती है और एक ही वोट से नेता चुनाव जीतते भी हैं और सरकार का गठन भी करते हैं। ऐसा ही माहौल जतारा विधानसभा क्षेत्र में नजर आ रहा है। बीते रोज विधायक हरिशंकर खटीक ग्रामीण क्षेत्र का दौरा करते हुए नजर आए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हमेशा विकास को चुना है। क्षेत्र में किए गए विकास कार्य जनता की जुबान पर हैं, विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए बिकास कार्यों को जनता के लिए समर्पित किया है। जिसका जवाब जतारा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा को वोट देकर पिछले चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ दर्ज कराया था।।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button