ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News न्याय पाने के लिए दर दर भटकती महिला एवं पति घंसौर थाना प्रभारी के उपर लगाए गंभीर आरोप

 रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश 

हम आपको बता दें कि जिला सिवनी मध्यप्रदेश के अंतर्गत आने वाली तहसील घंसौर के ग्राम करकवाडा़ के रहने वाले लुपतसिंह ने लखनादौन में आकर अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल महोदय को आवेदन/ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया की मेरी पत्नी हेमवती बाई जो कि विकलांग है,जो कानों से सुन नहीं सकती और ना ही मुंह से बोल सकती है। दिनांक 12/10/2023 को सुबह करीब 6 बजे शौंच करने गयी हुई थी तब तभी ग्राम करकवाडा़ के ही रहने वाले इकबाल मंसूरी ने बुरी नियत से मूक-बधिर विकलांग महिला हेमवती पंद्रे को गूंगी बहरी जानकर पटककर घसीटकर एवं एक तरफ ले जाकर साड़ी को उठाकर स्तन दबाया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया और कहा कि किसी को मत बताना नहीं तो जान से मार दूंगा, उसके बाद तत्काल थाना घंसौर में घटना की शिकायत की गई, लेकिन थाना घंसौर पुलिस ने आनन-फानन में भा.द.वि.354 का मामला दर्ज कर लिया जबकि किसी भी एक्सपर्ट व्यक्ति से उक्त गूंगी बहरी महिला का परिक्षण नहीं करवाया गया जहां अपने साथ हुई घटना को बता सकती थी,विधि अनुसार किसी एक्सपर्ट महिला जो कि पीड़ित महिला के हाव भाव व इशारे को समझने में डिर्गी हासिल की हो ऐसे एक्सपर्ट से परिक्षण एवं निरीक्षण में उसके बयान करवाने थे, जबकि घंसौर पुलिस के द्वारा लालचवश एक गूंगी बहरी महिला के साथ हुये बलात्कार के मामले को छेड़छाड़ का मामला बना दिया है जबकि पीड़ित महिला स्पष्ट रूप से बलात्कार होने के इशारे कर अपने पति एवं अन्य महिलाओं को रो रो कर बता रही है इस प्रकार घंसौर थाना प्रभारी ने एक विकलांग महिला के साथ पूरे घ्रणित हरकत को आर्थिक लाभ लेकर पूरी प्रथम सूचना को बदल डाला उसके बाद पीड़ित महिला के पति ने मीडिया के सामने आकर बोला को हमें न्याय मिलना चाहिए एवं थाना प्रभारी घंसौर के विरुद्ध उचित कार्यवाही होना चाहिए !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button