ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त पाने भटक रहे हितग्राही

हितग्राहियों पर लेनदारों का लगातार बढ़ रहा दबाव

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

पलेरा  स्थानीय नगर परिषद अंतर्गत आने वाली 15 वार्डों में स्वीकृत किए गए 678 प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्य लगभग 50% पूर्ण हो चुके हैं। लेकिन विगत चार माह पूर्व पूर्ण हो चुके आवास हितग्राहियों की तीसरी किस्त अब तक उनके बैंक खातों में नहीं पहुंची है। प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को अपने हक की किस्तों के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है। अधिकांश हितग्राहियों ने कर्ज लेकर आवास निर्माण कराने के बाद उसमें रह रहे हितग्राहियों पर कर्ज वापसी के लिए लेनदारों का दबाव निरंतर बढ़ रहा है। ऐसे परेशान हो चुके हितग्राहियों की आंखें छलक आती हैं। नगर में प्रधानमंत्री आवास के तहत करीब 678 आवासों के बनने पर सहमित बनीं थी। जिसमें अधिकांश लोगों को पहली एवं दूसरी किस्त मिल गई है, अब आवास निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद लगातार हितग्राही तीसरी किस्त के लिए नगर परिषद के चक्कर लगा रहे हैं। हितग्राहियों को उम्मीद थी किस्त समय पर मिलती जाएगी तो देनदारियां चुका देंगे, इसी के चलते हितग्राहियों ने सिर पर अपनी छत के सपने को साकार करने के लिए कर्ज ले लिया और निर्धारित समय में ही आवास निर्माण करवा दिया। लेकिन अब उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं। कर्ज देने वालों ने वापसी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ऐसी स्थिति में तीसरी किस्त पाने के लिए अधिकांश लोग परेशान हो रहे है। नगर परिषद कार्यालय में बार-बार चक्कर काटने के बाद भी तीसरी किस्त की समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में आवास योजना अंतर्गत कार्य पूर्ण कर चुके हितग्राहियों ने जिला कलेक्टर से इस पूरे मामले में तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button