ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सिंगारपुर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला और रैली निकाल कर मतदाताओं को दिया जागरूकता का संदेश

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्य प्रदेश

मंडला  विद्यालय के प्राचार्य जे एस उइके के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारपुर में छात्र छात्राओं के द्वारा ग्राम सिंगारपुर में मतदाताओं को मतदान केंद्रों में मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान अंतर्गत रैली निकाल कर विद्यालय से बाजार चौक होते हुए खेरमाई मोहल्ला तक रैली में नारे और श्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया । mविद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं के द्वारा मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला बनाकर और वोट का सांकेतिक चिन्ह बनाकर छात्र छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया ।
मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत इस अभियान में विद्यालय के शिक्षक जय बैरागी , रामनाथ गर्ग , पी टी आई अशोक वरकड़े , सरला चौधरी , आसिफ खान , हेमंत वरकड़े ,भक्ति लाल कल्चुरी , लवकेश कुर्मेश्वर , मुरली पटेल , प्रियंका तेकाम , चंद्र सिंह मसराम , पूजा बर्मन , सुलेखा चक्रवर्ती , नीतू श्रीवास , वैशाली बोरकर , चित्ररेखा नगपुरे , भाग सिंह उर्वे , देवेंद्र मार्को एवम विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button