IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशव्यापार

Uttar Pradesh News सड़कों में दौड़ रहे ओवरलोड वाहन,जिम्मेदार विभाग मौन

✍️ रिपोर्टर दीनानाथ निषाद फतेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर जनपद में इतनी समय ओवरलोड वाहनों की खबर अखबारों की पन्नों में लगातार सुर्खियां बटोर रही है लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहा वही आपको बताते चलें कि इतनी समय थाना राधानगर से ओवरलोड वाहन बेधडक निकल रहे हैं लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन धारण किए हुए बैठा हुआ है हालांकि विभाग मौन धारण करें क्यों ना जब उनको इसी काम के पैसे समय से पहुंच जाते हैं।

जहां आपको बताते चलें कि ओवरलोड वाहनों के कारण ही सबसे ज्यादा मार्ग भी बाधित होता है और सड़कों में गड्ढा बन जाते हैं। ऊपर दिखाई गई तस्वीर राधा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है जहां से ओवरलोड वाहन तो दिन भर निकलते रहते हैं लेकिन इस थाने की पुलिस को एक ओवरलोड़ वाहन दिखाई नहीं देते बाकी सभी को दिखाई देते हैं। वहीं सूत्रों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों को पास कराने के लिए थाने पर धन का चढ़ावा दिया जाता है। इसलिए ओवरलोड वाहनों के चालको के और भी हौसले बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button