ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सड़क दुर्घटना बस दुर्घटना में भाई बहन गम्भीर जबलपुर रिफर

बस दुर्घटना में भाई बहन गम्भीर जबलपुर 17, 2023 10 0

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया   जिले के नौरोज़ाबाद थाना अंतर्गत दिन में लगभग 9:30 बजे ग्राम मोहनी से अपनी बाइक से भाई बहन ग्राम बेलसरा जा रहे थे तभी रहठा, धमनी और बेलसरा तरफ जाने वाले तिराहे में कोलान मोहल्ला के पास अनियंत्रित गति से आ रही बस ने जोरदार ठोकर मार दिया, जिसमे बाइक सवार भाई बहन गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा बस क्रमांक एमपी 54 पी 0249 से यह घटना घटी है, यह बस ग्राम करही से उमरिया चलती है वहीं बस मालिक का नाम बासुदेव सिंह उंटिया बताया गया है, साथ ही आरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बस अवैध रूप से चल रही थी, इसका परमिट भी नही है। गौरतलब है कि बस मालिक बासुदेव सिंह उंटिया कांग्रेस पार्टी से बांधवगढ़ विधानसभा से टिकट की भी मांग कर रहे हैं और उसी दबंगई के बल पर बिना परमिट बस चलवा रहे हैं। बताया गया है कि इस दुर्घटना में सचिन पिता प्रीतम लाल झरिया उम्र 28 वर्ष निवासी छोटी मोहनी एवम इनकी बहन माधुरी देवी उम्र 25 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हुए है। ठोकर इतनी जोरदार रही कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बस परिवहन विभाग में रजिस्टर्ड तो है लेकिन बिना परमिट चल रही है और आरटीओ के कान में जूं तक नही रेंग रही है, ऐसा लगता है कि वो अपने पुराने जबलपुर वाले धंधे में लग गए हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button