ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News उमेश कुमार गुप्ता जी को पदोन्नत होने पर शाला परिसर मैं दी गई भावभीनी विदाई।

 विदाई समारोह में संकुल प्राचार्य जे.पी.सोनकिया सहित समस्त संकुल स्टाफ रहा उपस्थित।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

नगर सटई शासकीय माध्यमिक शाला मैं पदस्थ उमेश कुमार गुप्ता को हाई स्कूल प्राचार्य करारागंज पदोन्नत होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम रखा गया।संकुल प्राचार्य सहित समस्त ने भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य जे.पी.सोनकिया द्वारा की गई।सभी ने उमेश कुमार गुप्ता जी का फूल मालाओं से स्वागत किया, किसी ने अंग वस्त्र, कलम, धार्मिक पुस्तकें तो किसी ने तस्वीरें भेंट कर भावभीनी विदाई दी। संकुल प्राचार्य जे.पी.सोनकिया ने उमेश कुमार गुप्ता जी का संक्षिप्त परिचय देते हुये। बताया कि आपका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा।आप मृदुल और सरल भाषा के धनी व्यक्ति हैं।आपने अपने कर्तव्य का निर्वाह बहुत ही ईमानदारी से किया है।उन्होंने बताया कि गुप्ता जी सटई मैं सन 1995 से 2007 तक उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर हायर सेकेंडरी स्कूल सटई मैं पदस्थ रहे।तथा 2007 मैं पदोन्नत हो कर शासकीय माध्यमिक शाला सटई मैं प्रधानाध्यापक का पदभार संभाला।तथा सितंबर 2023 उच्च पद प्रभार मैं हाई स्कूल प्राचार्य करारागंज ब्लॉक नौगांव जिला छतरपुर मैं पदासीन हुये है।सभी ने गुप्ता जी के कार्यकाल की सराहना की। इस मौके पर महत्वपूर्ण भूमिका श्री जे.पी. सोनकिया (संकुल प्राचार्य),श्री पी.बी.सिंह, शाला प्रभारी सुरेश कुमार विश्वकर्मा,जे. पी. चौरसिया (भू. पू. रिटायर्ड शिक्षक ) , श्री संतोष कुमार असाटी, श्री मति संगीता सैनी, एवं सुबोध मिश्रा (शाला स्टाफ) एवं सी ए सी दयाराम अनुरागी विश्वकर्मा,सीएसी जगन्नाथ रैकवार,विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button