Madhya Pradesh News श्री अष्ट लक्ष्मी महायज्ञ कार्यालय का शुभारंभ

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्य प्रदेश
मंडला श्री अष्ट लक्ष्मी महायज्ञ हेतु विधिवत पूजा पाठ कर चक्रतीर्थ घाट मार्ग स्थित देवदरा के पूर्व सरपंच शेरसिंह के यहां बाजपेयी जी के मकान पर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित अष्ट महालक्ष्मी महायज्ञ हेतू तैयारियां आरंभ की गई हैं। कथावाचक पंडित नीलू महाराज ने बताया कि अब तक के जितने भी यज्ञ मण्डला जिले में किए गए हैं उन सभी यज्ञों से अनूठा और आधुनिक यज्ञ मण्डला की पावन धरा पर नर्मदा तट के चक्रतीर्थ घाट से लगे हुए क्षेत्र में किया जाएगा। इस यज्ञ में मुख्य यजमान के तौर पर पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल के माता-पिता होंगे। यज्ञ की तैयारियां आरंभ की जा चुकी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि प्रकृति के पोषण विश्व शांति जनकल्याण और गौसेवा के उद्देश्य को लेकर नर्मदा क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष नीलू महाराज के द्वारा जन सहयोग से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मेहेर बाबा कुटी मैदान देवदरा में श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन 17 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक होगा। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कांसकार ने कहा कि इस यज्ञ में प्रथम उपस्थिति द्वारका पीठाधीश्वर श्रीमद् जगत्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज की होगी। साथ ही ग्वारी घाट जबलपुर वाले स्वामी पगलानंद महाराज, गीताधाम वाले डॉ स्वामी नरसिंह दास महाराज, सनातन धर्म गौसेवा वाले अखिलेश्वरानंद महाराज बरमान घाट वाले स्वामी सीताराम दास महाराज, अमोल खोह वाले भगत गिरि बच्चू बाबा महाराज, अमरकंटक गीता मंदिर वाले नरमदानंद महाराज, जामदार अस्पताल वाले डॉ. जितेन्द्र जामदार सहित लगभग 108 महात्माओं का आगमन होगा। विद्वत विप्र सम्मेलन गीता जयंती उत्सव में श्लोक पाठन प्रतियोगिता विराट सुहागलों का आयोजन आदि सम्पन्न होंगे आप सभी तनमनधन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनावें। यज्ञ सम्पन्न कराने हेतु याज्ञिक ब्राम्हण बनारस वाराणसी से आयेंगे श्रीमद् भागवत का मूल पारायण करने वाले विप्र वृंदावन से आयेंगे श्रीमद् भागवत तत्व पर प्रवचन भागवत रसिक नीलू महाराज के द्वारा एवं यज्ञ का संयोजन नीलू महाराज के द्वारा होगा। व्यवस्थापन वरदान आश्रम सेवा समिति देवदरा पंचायत मेहर बाबा सेवा समिति सनातन धर्मो परिवार के आदि के द्वारा होंगा। इस दौरान ब्रजेन्द्र शुक्ला, सतीश शुक्ला, प्रकाश नारायण दुबे, मोर्या जी, संजीव ठाकुर, राजा दुबे, कृष्णा, यश बाजपेयी एवं संगीत टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel