ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मन्नतों को पूरा करने वाली माता

रिपोर्टर प्रहलाद कुमार साहू मंडला मध्य प्रदेश

मंडला जिले से 20किलोमीटर निवास रोड पर बसे ग्राम बकोरी में पहाड़ी पर विराजी जगत जननी नक्खी माता का दरबार है जन्हा पर माता के दर्शन का तांता लगा रहता है ।लोग अपनी मुराद लेके आते है और माता उनकी हर मुराद पुरी करती है।जो दरबार में इतनी शांति है की भक्त एक बार माता रानी के दरबार मैं आ जाता है बस क्या है वह माता रानी का भक्त हो जाता है।मंदिर समिति के द्वारा बताया गया है कि कोई भक्त ऐसा नहीं है जो अपनी मन्नत लेकर आया हो ओर माता के दरबार से खाली हाथ लौटा हो।दिनों दिन माता कि ख्याति बढ़ती जा रही है अब तो हमारे मध्यप्रदेश से ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार,छत्तीसगढ़, उड़ीसा,महाराष्ट्र,गुजरात,दिल्ली,पंजाब,हरियाणा,केरल, राजस्थान आदि प्रदेशों से भक्त गण माता के दरबार मैं आते है इसीलिए लोग माता रानी को मन्नतों को पूरा करने वाली देवी के नाम से भी बोलने लगे है।मंदिर समिति के सदस्य ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर माता के दरबार मैं भक्तों के द्वारा 31अखंड ज्योत जलवाए गए हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button