ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News बम्हनी पुलिस ने महुआ लाहन अवैध शराब जब्त कर तीन प्रकरण दर्ज किए

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्य प्रदेश

मंडला चुनावी आचार संहिता के दौरान जिले के थाना बम्हनी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दरम्यान में 13 अक्टूबर को बम्हनी थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम मुर्गा टोला नहर किनारे दबिस देकर 10 मटके व 40 प्लास्टिक के डिब्बे महुआ लाहन नष्ट कर किया गया वही ग्राम ग्वारा, लिमरुआ एवं धौरगांव में अवैध शराब की सूचना मिलने पर इन ठिकानों पर दबिस देकर 3 प्लास्टिक के डिब्बे महुआ लाहन नष्ट कर अलग अलग तीन प्रकरण कर कुल 35 लीटर शराब जब्त की गयी है। इस कार्यवाही पर थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर, उ नि पंकज विश्वकर्मा, उ नि खुशबू, स उ नि बलदाऊ पटेल, स उ नि पटले जी, प्र आ जितेंद्र मर्सकोले, आ राजेश की विशेष भूमिका रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button