ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News तेंदुआ ने युवक को किया ज़ख्मी अभी तक नहीं पकड़ पाई विभाग की टीम रतलाम ।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम शहर के पास एक बार फिर तेंदुए का मूवमेंट देखा गया है। शहर के रेलवे कॉलोनी की गली नंबर 8 में एक तेंदुआ देखा गया है । तेंदुए ने एक युवक पर हमला भी किया है। वही तेंदुए के मूवमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इंदौर और उज्जैन से टीम को रतलाम बुलाया है । तेंदुए के मूवमेंट की सूचना से पूरी रेलवे कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है। सबसे पहले गली नंबर 8 में यह खूंखार जानवर नजर आया, जहां पर रेलवे डॉक्टर्स रहते हैं । यह तेंदुआ कॉलोनी के पीछे बने नाले के पास झाड़ियो में मूवमेंट करता दिखाई दिया। कॉलोनी के कुछ युवकों ने एक घर के पीछे नाले के पास तेंदुए को देखा। युवकों ने तेंदुए का वीडियो भी बनाया। कॉलोनी में मची अफरा-तफरी कॉलोनी में तेंदुए के घुसने की खबर फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। पूरे इलाके में डर का माहौल है। परिवार के लोग अपने बच्चों और खुद भी घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं कॉलोनी के लोगों ने अपने घरों के दरवाजे-खिड़कियों को बंद कर लिया है। तेंदुए के हमले में सतीश उर्फ बंटी नाम के रेलवे कर्मचारी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, उन पर जब तेंदुए ने अटैक किया तब वो एक बगीचे में काम कर रहे थे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जैसे ही आए वैसे ही तेंदुए भाग निकला। घायल कर्मचारी को निजी वाहन से रेलवे अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर लिखने तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। दहशत मे है रतलाम निवासी ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button