ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News *दमोह जिले में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न हुआ

ब्यूरो चीफ दीवान सिंह दमोह मध्य प्रदेश

दमोह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु ईव्हीएम एवं निर्वाचन के प्रथम रेण्डमाईजेशन के संबंध में आयोग के द्वारा अधिकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से दमोह जिले की विधानसभा 54-पथरिया, 55-दमोह, 56-जबेरा एवं 57-हटा (अ.जा.) में उपयोग की जाने वाली ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पी.ए.टी. का प्रथम रेण्डमाईजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम मौजूद थीं। आयोग के द्वारा अधिकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से ई.व्ही.एम. मैनेजमेंट सिस्टम ई.एम.एस. 2.0 से रेण्डमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारी-प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button