ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News विधानसभा निर्वाचन हेतु उपयोग की जाने वाली ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  विधानसभा निर्वाचन 2023 में उपयोग की जाने वाली ईव्हीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवगोविंद सिंह मरकाम की उपस्थिति में एनआईसी उमरिया में डीआईओ धीरेंद्र राजपूत व्दारा संपन्न किया गया। ईव्हीएम के प्रथम रेण्ड माईजेशन पश्चात विधानसभावार उपयोग की जाने वाली ईव्हीएम का निर्धारण कर लिया गया ।
इस अवसर पर रिटर्निग आफीसर बांधवगढ़ अमित सिंह, रिटर्निग आफीसर मानपुर कमलेश पुरी, सहायक नोडल अधिकारी एसपीकुंभकार, डीजीएम अनुपम त्रिपाठी, प्रोग्राम आर पी पाण्डेय भाजपा से धनुषधारी सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से राजीव सिंह, आप पार्टी से अशोक कुमार राय, बहुजन समाज पार्टी से प्रदीप कुमार रजक, निर्वाचन सुपरवाईजर हरिशंकर झारिया, विनय खरे, दिलीप श्रीवास, गणेश सोनी उपस्थित रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button